फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Thu, 15 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
गाजीपुर।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आतंकवाद मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद.. नारे के बीच पुलिस कार्यालय के सामने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया।
जनता को संबंधित करते हुए जिला अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा लगातार आतंकी घटनाएं हो रही हैं। बार्डर पर रोज सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। हमारे बहादुर जवान शहीद हो रहे हैं। 44 दिनों में हमारे 26 सैनिक शहीद हो चुक हैं। यह बहुत ही चिंता का विषय है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए और पाकिस्तान आनाजाना बंद किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख का यह कहना कि लड़ाई के वक्त सेना को सैनिक तैयार करने में छह-सात महीने लगते हैं। जबकि संघ तीन दिन में सैनिक तैयार कर देगा। उनका यह बयान निंदनीय है। उनका यह वक्तव्य ऐसे समय आया है, जब हमारी सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस समय सेना को उत्साहित करना चाहिए। कहा कि आरएसएस प्रमुख को याद करना चाहिए कि इसी सेना ने इंदिरा गांधी के निर्देश पर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। हम भारतवासी सेना का अपमान सहन नहीं कर सकते। सेना के अपमान के लिए मोहन भागवत को देश से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर राकेश राय, अखिलेश राय, सुनील साहू, प्रदेश सचिव रविकांत राय, पंकज दुबे, अश्वनी कुमार वर्मा, अहमद जमाल जैदी, लाल साहब यादव, फैशल कमाल सिद्दीकी, बृजेश कुमार, राजेश उपाध्याय, भइयालाल पांडेय,, विश्वनाथ जायसवाल, अरविंद मिश्रा, माधव कृष्ण, अनुराग पांडेय, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed