{"_id":"5a185e304f1c1b001c8b4cf0","slug":"101511546416-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए 54-54 टेबुल लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए 54-54 टेबुल लगेंगी
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव संपन्न हो जाने के बाद अब मतगणना की बारी आ रही है। इसकी तैयारी जोरों पर की रही है। जिले के आठ नगरीय निकायों में हुए अध्यक्ष एवं सदस्य पद के चुनाव के मतों की गणना के लिए 54-54 टेबुल लगाए जाएंगे। इस पर 54 गणना पर्यवेक्षक के साथ 162 गणना सहायक लगेंगे।
जिले की तीन नगरपालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायतों के लिए बुधवार को मतदान कराया गया। इस चुनाव में सभी आठ निकायों के 205547 मतदाताओं के लिए 266 मतदान स्थल बनाए गए थे। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटी को निर्धारित स्थानों पर स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतदान संपन्न हो जाने के बाद अब मतगणना की बारी आ गई है। मतों की गणना कराने के लिए तैयारी जोर पकड़ने लगी हैै। सभी आठों निकायों में अध्यक्ष एवं सदस्य पद की मतगणना के लिए 54-54 टेबुल लगेंगे। इतनी ही संख्या में गणना पर्यवेक्षक भी लगाए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 20-20, नपाप मुहम्मदाबाद एवं जमानिया में 7-7 टेबुल लगेगी। इसके अलावा नगर पंचायत सैदपुर में 5-5, सादात 3-3, जंगीपुर 3-3, बहादुरगंज 5-5 एवं दिलदारनगर नगर पंचायत में मतगणना 4-4 टेबुलों पर की जाएगी। मतगणना के लिए 162 गणना सहायक लगाए जाएंगे।