फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को जुटने का किया आवाहन

आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को जुटने का किया आवाहन

Thu, 31 Aug 2017 11:08 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को जुटने का किया आवाहन
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक गुरुवार को हुई। इसमें कार्यसमिति की महिला सदस्यों की अनुपस्थिति पर जिलाध्यक्ष ने उपस्थिति को शत- प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में अभी से जुट जाने का आवाहन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विपक्षी दलों के द्वारा सरकार के खिलाफ फैलाए जा रहे अफवाहों से खुद और आमजन को सतर्क रहे। बैठक से पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कहा कि पार्टी की मजबूत नींव की जिम्मेदारी मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की है। आज कार्यकर्ताओं के प्रयास और जनता के बदौलत पार्टी देश के आधे से ज्यादे हिस्से पर पर काबिज है। मंडल प्रभारी रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा सरकार के खिलाफ फैलाए जा रहे कु-चक्र और अफवाहों से खुद एवं लोगों को बचाने के साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर भाजपा कोषाध्यक्ष अक्षय गुप्ता, शिवप्रकाश राय, ओंमप्रकाश राय, राधेश्याम कुशवाहा, रामाशंकर गुप्ता, कमलेश प्रकाश सिंह, राम अवध कुशवाहा, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed