{"_id":"598758b74f1c1b931e8b4783","slug":"101502042295-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में जगह-जगह बांध बनाकर पानी रोक रहे दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में जगह-जगह बांध बनाकर पानी रोक रहे दबंग
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। जमानिया के चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकलने वाली करीब 29 किमी लंबी ताड़ीघाट राजवाहा नहर में जगह-जगह दबंगों द्वारा बांध बनाकर पानी रोक देने से क्षेत्र के किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नहर के टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। टेल तक पानी नहीं पहुंचने के चलते नहर पर आधारित किसानों को फसलों की सिंचाई करने के लिए निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों को जहां सिंचाई के लिए निजी नलकूप के पानी का पैसा देना पड़ रहा है। वहीं संबंधित विभाग द्वारा नहर के पानी से की गई सिंचाई का भी पैसा किसानों से लिया जा रहा है। इसके चलते किसानों को आर्थिक दंश भी झेलना पड़ रहा है।
दबंगों की इस कार्रवाई से परेशान क्षेत्रीय किसानों ने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की। इसके बावजूद भी नहरों में बांध बनाकर रोके गए पानी को खुलवाया नहीं गया। इसके चलते किसानों में काफी नाराजगी है। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के चलते सामान्य किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंचने से फसल सूखने के कगार पर है। इस महत्वपूर्ण नहर में दर्जनों स्थानों पर दबंगों के द्वारा नहर के बीच में ही अपने लाभ के लिए बंधा बना लिया गया है। बताया कि यह नहर जमानिया से होते हुए बेटाबर, ढढ़नी, अंधियारा, रमवल, सोनवल, सुहवल, डेढगांवां, उधरनपुर होते हुए आगे ताल में जाकर समाहित हो जाती है। क्षेत्र के अरविंद, सुभाष यादव, शफीक, अनीष, नागेंद्र यादव, उदयनारायण, हरिपाल, कृष्णानंद, सोनू, मदन कुशवाहा, रामजी कुशवाहा, पप्पू राय आदि ने बताया कि नहरों में जगह-जगह बांध बनाने से पानी नहर में नहीं आ पाता है। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी है। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते नहरों में लगे बंधे को नहीं हटाया गया। साथ ही संबंधित दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगें। इस संबंध में देवकली सिंचाई निर्माण पंप कैनाल खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने कहा की इसकी जांच कराकर नहरों में बने बंधों को तत्काल हटवाया जाएगा। नहर में अवरोध पैदा करना गैर कानूनी है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।