फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1 crore each to Lalit and Rajkumar Pal, 10 lakh each to every player of UP playing in Olympics

Ghazipur News: ललित और राजकुमार पाल को 1-1 करोड़, ओलंपिक में खेलने वाले यूपी के हर खिलाड़ी को 10-10 लाख

Sat, 17 Aug 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
1 crore each to Lalit and Rajkumar Pal, 10 lakh each to every player of UP playing in Olympics
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने और खेलने वाले यूपी के खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया। कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल को 1-1 करोड़ रुपये देने का एलान किया। पहली बार ओलंपिक खेलने और पदक जीतने वाले राजकुमार पाल को डिप्टी एसपी का पद देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम में ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में खेलने वाले यूपी के हर खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। जल्द ही लखनऊ में कार्यक्रम करके सम्मान राशि दी जाएगी। इसमें मेरठ की पारूल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, अनुरानी और प्राची को भी बुलाया जाएगा। उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। इससे खेल सुविधाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी ऊर्जा के धनी हैं। उनकी प्रतिभा और ऊर्जा देश का गौरव को बढ़ाने वाली है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स समेत विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियाें को राज्य सरकार सम्मानित करती है। हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को एक वर्ष पहले टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने पर सीधे डिप्टी एसपी के पद पर नौकरी दी गई थी। अब वह खेल भी रहे हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस बल का मान बढ़ा रहे हैं। वह प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले की सरकारों को खिलाड़ियों के भविष्य की चिंता नहीं थी



मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें खेल को अपना पूरा जीवन देने वाले और देश का गौरव दुनिया में बढ़ाने वाले खिलाड़ियाें के भविष्य की चिंता नहीं करती थीं। हमने खेल की नीति बनाई और इसे लागू करके खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित किया। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश में खेलो इंडिया, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता और फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से खेल के प्रति जागरूकता पैदा हुई। इतना ही नहीं खेल और खिलाड़ी के प्रति सम्मान का भाव जागृत हुआ। हर जनपद में खेल और खिलाड़ियों के खेल की गतिविधियों के लिए नई-नई व्यवस्थाएं प्रारंभ हुई। इसी के तहत उत्तर प्रदेश ने तय किया कि निजी खेल अकादमी को भी सहायता दी जाएगी।



500 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिले, अब राजकुमार पाल की बारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिकेट के लिए दीप्ति शर्मा, एथलेटिक्स के लिए पारूल चौधरी, शूटिंग के लिए अखिल शेवरान, कबड्डी के लिए अर्जुन देशवाल आदि को सीधे डिप्टी एसपी बनाया गया है। विजय कुमार यादव और दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार बने हैं। अर्जुन सिंह को यात्री कर अधिकारी, प्राची और पुनीत कुमार को जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर नियुक्ति भी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे 500 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। अब हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल की बारी है। वह जल्द ही सीधे डिप्टी एसपी बन जाएंगे। उनकी माता की साधना सार्थक हुई है। उनके पिता जहां भी होंगे, आशीर्वाद दे रहे होंगे।




खिलाड़ियों को मिलती है सम्मान राशि



मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक के एकल में स्वर्ण पदक जीतने पर 6 करोड़, रजत पदक पर 4 करोड़, कांस्य पदक पर 2 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार देती है। ओलंपिक में टीम गेम्स में स्वर्ण पदक पर तीन करोड़, रजत पदक पर 2 करोड़ और कांस्य पदक पर एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इसी तरह एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक पर 3 करोड़, रजत पर डेढ़ करोड़ और कांस्य पर 75 लाख रुपये दिए जाते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक पर डेढ़ करोड़, रजत पर 75 लाख और कांस्य पदक पर 50 लाख रुपये खिलाड़ियों को दिए जाते हैं। इस मौके पार खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय, विवि कुलपति प्रो. वंदना सिंह, हाकी संघ के महा सचिव भोला सिंह, खेल निदेशक आरपी सिंह आदि मौजूद रहे। स्वागत पूर्व सांसद व स्टेडियम के प्रबंधक राधे मोहन सिंह और संचालन स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed