{"_id":"111-21477","slug":"Ghaziabad-21477-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंगः जाम से शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंगः जाम से शहर जाम
Ghaziabad
Updated Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नेहरू नगर, नासिरपुर फाटक पर दिन भर जमघट, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
गाजियाबाद। निर्माणाधीन पुल की वजह से नेहरू नगर क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से बचने की लोगों की कवायद अब विवेकानंद नगर और राजनगर क्रासिंग पर भी भारी पड़ने लगी है।
इन क्रॉसिंग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात जाम रहने लगा है। हालांकि कविनगर की सर्विस लेन वाहनों के लिए वैकल्पिक तौर पर खोली गई थी। लेकिन इस पर भी गेट लग जाने की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण कार्य शुरू होेने के साथ ही विवेकानंद नगर रोड के ट्रैफिक के लिए कविनगर स्थित चौधरी भवन की सर्विस रोड को खोल दिया गया था। लेकिन अब फिर से इस मार्ग पर लगे गेट बंद रहने लगे हैं। इसकी वजह से सारा ट्रैफिक नेहरू नगर, विवेकानंद नगर और राजनगर फाटक पर आ गया है। जल्द ही नेहरू नगर क्रासिंग पर ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में स्थिति और भी विकट हो जाएगी। जाम के कारण रोजना लाखों रुपये का ईंधन जल जाता है।
तहसील दिवस में की गई शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई
वैकल्पिक तौर पर ट्रैफिक के लिए खोली गई सर्विस लेन पर गेट बंद कर दिए जाने की शिकायत विवेकानंद नगर निवासी सचिन सोनी तहसील दिवस में दो बार कर चुके हैं। सचिन की मानें तो गेट हटवाने के लिए डीएम ने नगर निगम को आदेश दिए, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि कालोनी के लोग जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
गेट बंद होने की समस्या पूरे शहर में है। इन्हें खुलवाने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के सहयोग की जरूरत है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उनका सहयोग और पुलिस बल मिला तो ट्रैफिक में बाधक बन रहे गेटों को खुलवाया जाएगा।
-एके सिंह, प्रवर्तन प्रभारी, उप नगर आयुक्त