{"_id":"18055","slug":"Ghaziabad-18055-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्राया सनराइज ग्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्राया सनराइज ग्रीन
Ghaziabad
Updated Sat, 07 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लो वोल्टेज से थमी लिफ्ट, अहिंसा खंड प्रथम में हुई घ्ाटना
इंदिरापुरम। अहिंसा खंड प्रथम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन में बृहस्पतिवार रात लिफ्ट में आठ रेजीडेंट फंस गए। लिफ्ट ऊपर के बजाए नीचे चली गई। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पार्किंग में मौजूद लोग तुरंत लिफ्ट की तरफ दौड़ पड़े। मशक्कत के बाद लिफ्ट को खोला और रेजीडेंट को बाहर निकाला। घटना का कारण लो वोल्टेज बताया जा रहा है।
घटना बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। ऑफिस से घर लौट रहे आठ लोग लिफ्ट में चढ़े। जैसे ही लिफ्ट में ऊपर जाने के लिए बटन दबाया गया तो लिफ्ट नीचे जाने लगी और माइनस-2 पर बेसमेंट में पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोग चिल्लाने लगे। बेसमेंट की पार्किंग में लोगों की चीख पुकार सुनने पर लोग बचाव के लिए पहुंचे । पीड़ितों ने बताया कि लिफ्ट के नीचे आते ही उसकी आपूर्ति बंद हो गई। करीब आधे घंटे तक लोगों को लिफ्ट में फंसे रहना पड़ा।