{"_id":"9b97cb796c309dfc41a7029f37354c19","slug":"wrestling-in-ghatampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कुश्ती में अरविंद ने झांसी के बालमुकुंद को हराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुश्ती में अरविंद ने झांसी के बालमुकुंद को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतारा क्षेत्र के ग्राम बरनांव में जिला स्तरीय दंगल में बनारस के अरविंद पहलवान ने झांसी के बालमुकुंद को अखाड़े में धोबीपाट दांव से चित कर दिया।
कस्बे के बरनांव गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित मैदान में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें अन्य प्रमुख कुश्तियों में औरैया के जयश्रीराम पहलवान ने मोनू(पंजाब) को, गंगू पहलवान घाटमपुर ने बनारस के बजरंगी को, बालमकुंद (झांसी) ने पंजाब के सनी पहलवान को, विजय घाटमपुर ने हाथरस के धरमवीर को जबकि, रामसिंह (फतेहपुर) ने इलाहाबाद के शंभू पहलवान को पराजित कर कुश्ती जीत ली।
अंकित झांसी और कृष्णसिंह (मथुरा) और महिला पहलवानों मोनिका (दिल्ली) और शालू पंजाब के बीच हुई कुश्तियां बराबर पर छूटीं। उधर, दंगल का उद्घाटन पुलिस चौकी पतारा के इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने किया।
कुश्तियों में रेफरी की भूमिका कनवांपुर गांव निवासी रामसजीवन सिंह ने निभाई। कुश्तियों का संचालन डा. विश्वनाथ सिंह ने किया।