{"_id":"592c82aa4f1c1b425dbda6f6","slug":"two-newborns-died-during-childbirth-disorder","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिवली में प्रसव के दौरान दो नवजातों की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवली में प्रसव के दौरान दो नवजातों की मौत, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रसव के बाद गंभीर हालत में महिला को ले जाते परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली।
क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को दो नवजातों की प्रसव के बाद मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम मैथा व इंस्पेक्टर शिवली ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।
शिवली के कल्यानपुर रोड के सीएचसी में गहिरा गांव की अर्चना (25) पत्नी घनश्याम को प्रसव कराने के लिए आशा बहू नीलम दोपहर एक बजे लेकर पहुंची। जबकि कस्बा शिवली निवासी सोनी (30) पत्नी गोविंद प्रसव के लिए यहां 11 बजे पहुंची। दोनों महिलाओं ने बच्चियों को जन्म दिया।
इसी दौरान बच्चियों की मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, वे डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इधर, हंगामा की सूचना पर एसडीएम मैथा बृजेंद्र कुमार व कोतवाली इंस्पेक्टर राधा मोहन द्विवेदी भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
लोगों का आक्रोश भांप आकस्मिक सेवा में मौजूद डॉ. कीर्ति वहां से चली गईं। स्टाफ नर्स पूनम तिवारी ने बताया कि परिजनों से प्रसूताओं के गंभीर हालत मेें होने की बात पहले ही बताई गई थी। साथ ही नवजात के लिए खतरा बताया गया था।
हालांकि परिजनों ने स्टाफ नर्स के कामकाज पर संतोष जताया। इधर, एसडीएम व इंस्पेक्टर के समझाने पर नाराज परिजन किसी तरह मान गए। वहीं, अस्पताल में भर्ती महिला सोनी को परिजन इलाज के लिए कानपुर के निजी अस्पताल ले गए।
जिम्मेदार बोले......
- दो बच्चों की एक साथ मौत होना चिंता का विषय है। सीएचसी स्टाफ से जानकारी ली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
डॉ. के.के श्रीवास्तव, सीएमओ कानपुर देहात।
- परिजनों ने डाक्टर के लापरवाही की बात कही है। यही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। सीएचसी में अव्यवस्थाएं अधिक हैं।
बृजेंद्र कुमार, एसडीएम मैथा।
- किसी ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। समझाने पर मान गए और चले गए हैं।
राधा मोहन द्विवेदी, इंस्पेक्टर शिवली।
-----------