फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two accused arrested with five bikes stolen

चोरी की पांच बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Aug 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
 कोतवाली शिवली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तर कर पांच बाइक बरामद करने की बात कही है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान कामयाबी हाथ लगी।
विज्ञापन



मैथा चौकी प्रभारी आरके पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम के साथ वह मैथा नहर पुल पर गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय बाइक सवार दो युवक निकले। इनको रोककर जब वाहन के कागज मांगे गए तो दोनों नहीं दिखा सके। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने चोरी की बाइक होने की बात बताई। इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई तो चार बाइक और बरामद कीं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया एक युवक कुलदीप सिंह, बिनौरा,थाना सुरपुरा भिंड का मूल निवासी है। हालमुकाम बलेथा थाना रूरा है। इसी गांव का रहने वाला भोला सिंह भी इसका साथी है। पुलिस ने बताया कि ये चोरी की बाइक बेचने के फिराक में थे। हालांकि चर्चा रही कि कानपुर से चोरी गई बाइक में जीपीएस सिस्टम लगा है, जिसके चलते बाइक चोर धर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed