{"_id":"591a0c304f1c1be764f229e8","slug":"theft-in-the-wine-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका में सेंध लगाकर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेका में सेंध लगाकर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Tue, 16 May 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के असालतगंज- रजऊ मार्ग पर स्थित शराब ठेका में रविवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने दुकान में रखी गुल्लक का ताला तोड़कर 65 हजार रुपये पार कर दिए।
सेल्समैन की जानकारी पर ठेका अनुज्ञापी ने पुलिस में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने बारातियों व सेल्समैन के बीच हुए विवाद के बाद सेंध लगाने की घटना को संदिग्ध बताया।
रसूलाबाद के कबीर नगर मोहल्ला निवासी ठेका अनुज्ञापी धर्मेंद्र गुप्ता की असालतगंज गांव में देशी शराब की दुकान है। बताया कि ठेका के सेल्समैन राम खिलावन व मनीष गुप्ता ने उसे दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने दुकान में रखी गुल्लक का ताला तोड़कर दो दिन की बिक्री के रखे 65 हजार रुपये पार कर दिए। उन्होंने पुलिस में चोरों के खिलाफ सेंध लगाकर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
वहीं चौकी इंचार्ज संतोष अवस्थी ने बताया कि रविवार रात को रजऊ गांव में श्रीकिशन की पुत्री सोनी की बारात जिला औरैया से आई थी। रात में बारातियों व सेल्समैन के बीच शराब के रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।
इस पर विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। इस पर सेल्समैन ने घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची डायल 100 व चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंची व लाठियां पटकने के बाद मारपीट रोकी थी। यह घटनाक्रम रात तीन बजे तक चला था। इस घटना के बाद शराब ठेका में सेंध लगने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांचकर करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।