{"_id":"57a63ad94f1c1b356a2b9026","slug":"the-woman-pulled-into-the-van-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर महिला को खींचकर वैन में डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर महिला को खींचकर वैन में डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने तीन लोगों पर जबरन खींचकर गाड़ी में बैठा लेने, मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए अकबरपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने तहरीर में कहा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह दवा लेकर नबीपुर से लौट रही थी कि नबीपुर में रनियां निवासी उमाकांत कश्यपपुत्र, बाबूजी कश्यप और एक अज्ञात युवक ने मारुति वैन रोकी। इन्होंने उसे बैठाकर गांव छोड़ देने की बात कही। उसने इनकार किया तो तीनों लोगों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया।
शहजादपुर के पास हाइवे पर तीनों लोगों ने वैन खड़ी कर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने शोर मचाया तो राहगीर रुक गए और तीनों वैन लेकर भाग गए। कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।