फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The driver and helper of cock shed 1.55 lakh looted

मुर्गा देने के बहाने चालक व हेल्पर से 1.55 लाख लूटे

Thu, 31 Mar 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Thu, 31 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
The driver and helper of cock shed 1.55 lakh looted
लूट
कानपुर  देहात। रसूलाबाद में बुधवार की भोर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कानपुर से मुर्गों की डिलीवरी लेने  के बहाने बुलाकर चालक और हेल्पर को तमंचे की बट से लहूलुहान कर 1.55  लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परेड कानपुर  के मुर्गा व्यापारी सलमान ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर में पोल्ट्री का व्यापार करता है। मंगलवार को रसूलाबाद से विशाल नाम के एक व्यक्ति ने कानपुर  के ही मुर्गा व्यापारी कयूम जिलानी को फोन कर एक गाड़ी मुर्गा बेचने की बात की थी। जिसकी जानकारी कयूम ने उनको दी थी।
विज्ञापन


इस पर उसने विशाल से फोन पर बात की। दोनों के बीच बातचीत में एक गाड़ी मुर्गा का सौदा1.55 लाख रुपये में तय हो गया। विशाल ने बुधवार को रसूलाबाद में डिलीवरी देने की बात कही।  सलमान ने पिकअप गाड़ी से कानपुर परेड निवासी  चालक मेराज व हेल्पर फरीद अहमद को 1.55 लाख रुपए देकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह लगभग 5.30 बजे रसूलाबाद पहुंचने पर चालक व हेल्पर को पल्सर बाइक सवार बजरंग राइस मिल के पास मिले। इसके बाद बाइक सवारों ने गाड़ी का कांटा  कराया और मुर्गों को लोड कराने लिए चालक व हेल्पर को पालन नगर की ओर ले गए। 

लगभग पांच किमी चलने के बाद झींगापुरवा के पास पल्सर सवार बदमाशों ने चालक  व हेल्पर को तमंचे के बल रोक लिया और चालक के पास से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। जब चालक व हेल्पर ने विरोध  किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट से दोनों को लहुलुहान कर दिया और रुपये लेकर फरार हो गए।


चालक व हेल्पर ने लोगों की मदद से मालिक और  पुलिस को सूचना दी। रसूलाबाद एसओ जितेंद्र सिंह व्यापारियों ने बताया कि व्यापारियों में आपसी लेनदेन का मामला  है। दोनों व्यापारी मौके पर आ गए है। दोनों के बीच बातचीत चल रही है। मामला लूट का नहीं है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed