फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   the burglars had broken open bank

एक हफ्ते पहले खुले बैंक में चोरों ने लगाई सेंध

Fri, 17 Jun 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
एक हफ्ते पहले कस्बा स्थित पं. रामकुमार ग्राम्य विद्यापीठ इंटर कालेज परिसर में खुले यूको बैंक  शाखा में बुधवार रात चोरों ने नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। पीछे की दीवार काटकर अंदर घुसे बदमाशों ने स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार तोड़ने की कोशिश की लेकिन वह टूट नहीं सकी।
विज्ञापन


नाकाम होने पर वह भाग निकले। इससे पहले शातिरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में टेप लगा दिया था, जबकि सायरन का प्लग निकाल फेंका था। सेंध लगाने से पहले बैंक की बिजली भी काट दी थी। मॉर्निंग वॉकर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौकीदार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


 पं. रामकुमार ग्राम्य विद्यापीठ इंटर कालेज परिसर में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे स्कूल के शिक्षक कस्बा निवासी किशन लाल यादव ने बैंक की दीवार टूटी देख पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर एसपी आरए सुरेंद्र नाथ तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने भी पड़ताल की। खोजी कुत्ता कालेज से रेलवे लाइन की ओर जा पहुंचा, यहां से करीब आधा किमी दूर कस्बे की बैलाही बाजार में बने एक कमरे के बाहर रुक गया। वह कमरा महेश वाल्मीकि का है जो कि कालेज में सफाई कर्मी है और चौकीदारी भी करता है। पुलिस ने महेश को हिरासत में लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed