फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Teacher accused not arrested, the police are investigating

आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं, पुलिस कर रही जांच

Fri, 22 Jul 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पिहानी मजबूत नगर गांव में संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान देनी वाली कक्षा नौ की छात्रा हकीकत जानने के लिए पुलिस जांच अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की। वहीं पीड़ित परिजनों ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। वहीं, पुलिस ने जांच के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही।
विज्ञापन



पिहानी गांव निवासी किसान महेंद्र कुमार राठौर की लक्ष्मीनारायण इंटर कालेज में पढने वाली 14 वर्षीय पुत्री सौम्या राठौर ने मंगलवार रात दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद परिजनों ने कालेज के शिक्षक आलोक कुमार पर छोटी-छोटी बातों पर पिटाई और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मकनपुर चौकी इंचार्ज उस्मान ने बताया रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिजनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।  साक्ष्य मिलने पर ही आगे की कानूनी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसपेक्टर अमर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी शिक्षक सहित कालेज और सौम्या से जुड़े लोगों के संपर्क में है, दर्ज रिपोर्ट के आधार पर एक-एक तथ्य पर बारीकी से जांच की जा रही है, सबूत मिलते ही आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया जाएगा।



उधर पीड़ित महेंद्र कुमार ने बताया कि सौम्या बीते  करीब दो वर्षों से आलोक से कालेज में ही गणित की कोचिंग अपनी सहेलियों के साथ पढ़ रही थी, और अकसर उनकी पिटाई की शिकायत उनसे करती थी।

उन्होंने आरोपी शिक्षक को फौरन जेल भेजने की मांग की है। उधर कालेज के किसी भी शिक्षक और कर्मियों ने आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed