फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   tahseel building damage in ghatampur

घाटमपुर तहसील भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

Sat, 09 Jan 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 जर्जर तहसील भवन के ध्वस्तीकरण का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। जेसीबी के जरिए इमारत को गिराने का कार्य शुरू करवाया गया है। वहीं शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद पहली किश्त के रूप में 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी कमलेश चंद्र बाजपेई ने बताया कि संपूर्ण भवन का ध्वस्तीकरण होने से पहले तहसील का कामकाज जारी रखने के लिए वैकल्पिक भवन की जरूरत है, जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


अभी राजस्व अभिलेखागार, स्वान कक्ष, खतौनी कक्ष और कोषागार सहित भवन के आगे का हिस्सा वैकल्पिक भवन की व्यवस्था हो जाने के बाद ही गिराए जाने हैं। 

कसबे के मुख्य चौराहे से चंद कदम दूर (मुगल रोड) के किनारे तहसील और थाना भवन स्थित हैं। अभिलेखों के मुताबिक तहसील भवन का निर्माण ब्रिटिश शासनकाल में वर्ष 1918 के आसपास कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिलेखों के मुताबिक जिस भवन में कोतवाली संचालित है वह भी तहसील भवन का हिस्सा है। तहसील का भवन काफी दिनों से जर्जर हालत में था। बताया कि वर्ष 2011 में शासन को भेजे गए प्रस्ताव के साथ 6.75 करोड़ रुपये का आगणन किया गया है। 3.60 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है।


बताया कि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने पुराने भवन के  ध्वस्तीकरण और उसके मलबा के मूल्यांकन केलिए लोक निर्माण विभाग (भवन खंड) के अधिशाषी अभियंता के जितेंद्र कुमार सिकरवार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय अभियंताओं की
समिति गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed