फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   lacks of repees worth laugedge stolen

चोरों ने घर से लाखों का सामान किया पार

Sun, 27 Aug 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
lacks of repees worth laugedge stolen
amarujala - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
घाटमपुर।
पुलिस चौकी रेउना के रहंटी खालसा गांव में चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर जेवर और नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान पार कर दिया। चोरों ने लाइसेंसी बंदूक और कारतूसों को हाथ नहीं लगाया।
शनिवार की सुबह कमरों में बिखरा पड़ा सामान और खुले हुए बक्से देख घरवालों को चोरी होने की जानकारी हुई। थाने में तहरीर दी गई है।

रामबालक यादव ने बताया कि शुक्रवार की देर रात घर के सभी सदस्य मकान के बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए।

मुख्य गेट की कुंडी अंदर से बंद करने के बाद कमरों में रखे बक्से-अटैची तोड़ने के बाद जेवर, नगदी और अन्य कीमती सामान पार कर ले गए। गृहस्वामी ने बताया कि शनिवार की सुबह वह जागा और मकान का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी।
विज्ञापन


पास में स्थित छोटे भाई के मकान की छत से चढ़कर अंदर गया और मुख्य दरवाजे की कुंडी खोली। कमरों में जाकर देखा तो वहां बक्से खुले थे। सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबालक ने बताया कि चोर साढ़े चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये नगद ले गए हैं। बताया कि उसके पास लाइसेंसी बंदूक है लेकिन, चोरों ने बंदूक और कारतूसों को हाथ नहीं लगाया है। तहरीर दी है लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है।

प्रभारी कोतवाल ऋषभ कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed