फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Jewelery and cash stolen from the house of lawyer Millions

वकील के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Wed, 10 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from the house of lawyer Millions
अधिवक्ता के भाई के कमरे में बिखरा पड़ा सामान।
कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव में छत पर सो रहे वकील परिवार पर बेहोशी का स्प्रे छिड़ककर चोरों ने अलमारियों के ताले और लॉकर तोड़कर आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन


होश आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ ने रात में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार की सुबह कानपुर से फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन



 बीबीपुर गांव में अधिवक्ता उत्तम कुमार अग्रिहोत्री अपने माता-पिता और भाइयों के साथ रहते हैं। उत्तम कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम पूरा परिवार छत पर सोया था। रात में 12:30 बजे कुछ लोग छत पर चढ़े तो भाई अंकित ने देखा, लेकिन बेहोशी वाला स्प्रे छिड़कने से गहरी नींद में सो गया। चोरों ने कमरों में रखीं तीन लोहे की अलमारियों के ताले और लाकर तोड़कर आठ तोला सोने के जेवर, कपड़ों के बीच रखे करीब 60-65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में रखीं दो बंदूकें, लोहे का तार आदि सामान चोरी कर लिए। वारदात के बाद चोर घर के मुख्य दरवाजे से भाग गए। चोरों ने पड़ोसी के घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों के भौंकने की आवाज से जीटी रोड की ओर मक्का की फसल के रास्ते से भाग निकले। रात एक बजे होश आने पर घर की लाइटें जलते देखा,  जीने से नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन कुंडी लगी होने से परिजनों को जगाया। शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने आकर दरवाजा खोला। रात में पहुंचे एसओ अमर पाल सिंह ने गांव में गश्त की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।


मंगलवार की सुबह पुलिस टीम पहुंची। गांव कें बाहर मक्का के खेत में जेवर के बैग, डिब्बे और बंदूक पड़ी मिली। खोजी कुत्ता भी खेतों में पानी भरा होने के कारण मक्का के खेत तक ही पहुंच सका। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस कभी भी रात के समय गांव में गश्त के लिए नहीं आती। ग्राम प्रधान अमरकांती के पति सिपाही लाल ने बताया कि रात में बिजली न आने से गर्मी से लोग छतों पर सोते हैं, अंधेरे का लाभ लेकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। एसओ ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्यों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर लगातार चोरों की धरपकड़ की रणनीति बनाई जा रही है।

----------
बीबीपुर में हुई चोरी के खुलासे के बिल्हौर इंस्पेक्टर को दिशा-निर्देश दिए गए हैं, साथ ही यदि गांव में गश्ती के लिए एसआई और सिपाही भेजे गए थे, तो उन्होंने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी। माल बरामदगी और चोरों को पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
 -  मुकेश प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, बिल्हौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed