फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   election today in ghatampura and patara

घाटमपुर और पतारा में मतदान आज

Wed, 09 Dec 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
election today in ghatampura and patara
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम दौर के मतदान के लिए मंगलवार की शाम तक सभी मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। सुबह घना कोहरा पड़ने से कुछ देर के लिए व्यवस्था बनाने में अड़चन आई।
विज्ञापन


लेकिन, जैसे ही कोहरा कुछ कम हुआ तभी, अधिकारियों ने सक्रियता के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना करवाने का कार्य शुरू करवाया।

ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए घाटमपुर और पतारा विकास खंड की ग्राम पंचायतों में आज (बुधवार) को मतदान होना है।

सुबह 8 बजे से शुरू होने वाले मतदान के लिए मंगलवार की सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री और मतपेटियां देने का कार्य शुरू किया गया।

सुबह गिर रहे घने कोहरे और मौसम खराब होने की आशंका से परेशान अधिकारियों ने जैसे ही मौसम साफ हुआ। तभी, आनन-फानन पोलिंग पार्टियों को वाहनों में बैठाकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना करवाना भी शुरू  कर दिया। दोपहर 2 बजे तक अस्सी फीसदी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन



दोपहर में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और एसएसपी शलभ माथुर ने भी पतारा और घाटमपुर का दौरा करके पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की स्थिति का जायजा लिया।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शत्रुघ्न सिंह, एसपी (ग्रामीण) एसएन तिवारी के अलावा उपजिलाधिकारी कमलेशचंद्र बाजपेई के अलावा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण करके शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करवाने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed