फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   100 villagers ill from fever ratanpur

रतनपुर गांव में फैला बुखार, सौ से ज्यादा बीमार

Sat, 14 Nov 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
 घाटमपुर क्षेत्र के रतनपुर गांव में बुखार के प्रकोप से एक सौ से ज्यादा लोग बीमार हैं। शुक्रवार को 20 से अधिक मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर लोगों का इलाज घरों में हो रहा हैं।
विज्ञापन


सीएचसी के अधीक्षक डा.जयप्रकाश ने बताया कि रतनपुर गांव में बुखार फैले होने की सूचना मिली है। जल्दी ही स्वास्थ्य टीम गांव भेजकर मरीजों की जांच और इलाज शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लक्षणों के आधार पर वायरल बुखार फैलने की सूचना है।गांव के संजय कुशवाहा, रामसहांय, जयराम कुशवाहा और रामपाल मिश्रा ने बताया कि उनके गांव में एक पखवारे से बुखार फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि रोग की चपेट में आकर एक-एक परिवार के कई-कई लोग चारपाई पर पड़े हुए हैं। बताया कि अनिल, अंकिता, छोटे, रज्जन, गुड़िया, श्रीदेवी, अनीता, संतोष, ननकी, शिवम, निर्मला, विद्यावती, राम खिलावन, अमर सिंह, लालाराम, संजय, फूल कुमारी, प्रीती, अभिषेक, राहुल, संदीप, हुकुम सिंह, दीपक, अरुण सविता, केशकली, विमल कुमार, रतीराम, निर्मल कुमार, कमलेश, सुरेंद्र और बृजलाल समेत सौ से ज्यादा लोग बीमार हैं।

गांववालों ने बताया कि रोग फैलने की सूचना सीएचसी पतारा में दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed