{"_id":"609d729a8ebc3ed20342d65f","slug":"youth-news-firozabad-youth-firozabad-youth-news-yoga-exercise-karo-yoga-raho-nirog-firozabad-news-agr491805963","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद यूथ: फिट रहने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रहे हैं धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद यूथ: फिट रहने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रहे हैं धावक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना के कारण खेल गतिविधियां लंबे समय से बंद हैं। ऐसे में फिटनेस बरकरार रखने के लिए खिलाड़ी घर पर ही व्यायाम और प्रैक्टिस कर रहे हैं। यहां तक कि ऑनलाइन ही खेल की बारीकियों को भी सीख रहे हैं।
कोरोना कर्फ्यू के कारण मैदान पर खिलाड़ियों के व्यायाम के साथ ही खेल की प्रैक्टिस बंद हैं। खेल छोड़ने पर खिलाड़ियों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। ऐसे में खिलाड़ी घर पर ही व्यायाम करने में जुटे हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा खिलाड़ियों को ऑनलाइन क्लास देकर खेल की बारीकियां समझा रहे हैं। क्रिकेट खिलाड़ी मुकेश कुमार का कहना है कि स्टेडियम बंद हैं। ऐसे में प्रैक्टिस और व्यायाम नहीं हो पा रहा है। इस कारण सीढ़ी चढ़कर, पुशअप्स, प्राणायाम समेत कई योग कर वजन बढ़ने से रोक रहे हैं।
जिम्नास्टिक खिलाड़ी आरती ने बताया कि किसी भी खेल का खिलाड़ी हो, फिटनेस रहेगी, तभी तक खिलाड़ी अच्छा खेल सकेगा। फिट रखने के लिए घर पर ही व्यायाम कर रहे हैं। खिलाड़ी किरन यादव ने कहा कि कोरोना की पहली लहर से खेल की प्रैक्टिस बंद है। हमें खेल में ही भविष्य बनाना है। इस कारण प्रतिभा को बनाए रखने के लिए घर में ही व्यायाम कर रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन खेल की बारीकियों को समझ रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के कारण अभी स्टेडियम बंद है। ऐसे में खिलाड़ियों से ऑनलाइन जुड़कर फिट रहने के तरीके बता रहे हैं। खिलाड़ी का फिट रहना जरूरी है। खिलाड़ी घरों की छतों पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। कोरोना का असर कम होते ही स्टेडियम फिर से खिलाड़ियों के खोल दिया जाएगा। -राहुल चोपड़ा, जिलाक्रीड़ाधिकारी