फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth missing for ten days in Firozabad died due to drowning in pond

तालाब में शव मिलने का मामला: डूबने से हुई थी 10 दिन से लापता युवक की मौत, 15 दिन पहले ही पानीपत से लौटा था

Mon, 04 Sep 2023 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 06:35 PM IST
सार

फिरोजाबाद में तालाब में शव मिलने के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। 10 दिन से लापता युवक की मौत डूबने से ही हुई थी। वह 15 दिन पहले ही पानीपत से गांव लौटा था। 

विज्ञापन
Youth missing for ten days in Firozabad died due to drowning in pond
थाना नारखी, फिरोजाबाद - फोटो : twitter/firozabadpolice

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की रात तालाब में मिले लापता युवक के शव का पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने से होना बताया गया है। पुलिस ने शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।     

विज्ञापन


मामला नारखी थाना क्षेत्र का है। यहां 10 दिन से लापता शिवशंकर उर्फ गुड्डू पुत्र रामजी का शव रात करीब नौ बजे गांव के बाहर तालाब में मिला। परिजन के शक जताने पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सोमवार सुबह पुलिस ने शिवशंकर के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कोबरा का कहर: एक दर्जन गावों की बत्ती कर दी गुल, सांप की हरकत ने बिजली अधिकारियों के उड़ाए होश
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ विजय कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार शिवशंकर की मौत तालाब में डूबने से हुई है। मृतक के चाचा शशिकांत ने बताया कि शिवशंकर पानीपत हरियाणा में शटरिंग का काम करता था। वह करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। सवाल यह है कि युवक वहां खुद से पहुंचा था या कोई ले गया था। उसकी मौत एक हादसा है या हत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed