{"_id":"66a90bda2a4d6fa4260da071","slug":"youth-married-with-girl-after-falling-in-love-on-social-media-in-firozabad-turned-out-to-be-already-married-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर हुआ लव: सपनों की शहजादी समझ की शादी, खुली पोल... तो निकली कुछ और, प्रेमी की उड़ी हवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर हुआ लव: सपनों की शहजादी समझ की शादी, खुली पोल... तो निकली कुछ और, प्रेमी की उड़ी हवाइयां
Wed, 31 Jul 2024 11:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:14 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर लव हुआ। युवक ने सपनों की शहजादी समझ युवती से शादी कर ली। बाद में उसकी पोल खुली तो प्रेमी की हवाइयां उड़ गईं।
विज्ञापन
शादी जोड़ा
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक को सोशल मीडिया पर युवती से लव हो गया। चैटिंग के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। घरवालों के खिलाफ जाकर मंदिर में शादी भी कर ली। शादी के बाद पता चला कि जिसे वह सपनों की शहजादी समझ रहा था, वह तो बच्चों की मां है। इसके बाद उसके सपने धराशायी हो गए।
विज्ञापन
मामला टूंडला कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित मधुवन सिटी की है। यहां की निवासी धर्मवती के 28 वर्षीय इकलौते पुत्र लव कुमार की सोशल मीडिया पर पूजा चौहान निवासी सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश से दोस्ती हो गई थी। महिला ने बताया कि पूजा ने मेरे बेटे लव को प्रेम जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
बेटे से बताया कि वह अविवाहित है। इसके बाद 10 अप्रैल 2024 को बेटे पर दबाव बनाकर उसके साथ मंदिर में विवाह कर लिया। अब जानकारी करने पर पता चला है कि पूजा की शादी हो चुकी है। उसके पति का नाम सुनील कुमार है। वह हिमाचल प्रदेश के गांव झटोरा, थाना सुजानपुर में रहता है।
विज्ञापन
महिला की उम्र 38 साल है। उसके बच्चे भी हैं। मिलने के दौरान आरोपी महिला ने उनका मोबाइल भी चोरी कर लिया। उसी मोबाइल से वह लगातार बात कर रही है। जानकारी होने पर जब वह शिकायत लेकर गई तो पूजा ने उनके बेटे व उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।