फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth kills himself by hanging

अवसाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 28 Sep 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth kills himself by hanging
फिरोजाबाद। पत्नी से विवाद के कारण अवसाद में चल रहे गांव दतावली निवासी युवक ने पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पेड़ पर शव लटका देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मटसेना थाना क्षेत्र के गांव दतावली निवासी शिवराज (35) पुत्र उदयवीर सिंह का पत्नी अनीता से विगत पांच साल से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद से ही अनीता मायके में रह रही है। अनीता पर छह साल की बेटी बबीता भी है। पत्नी से विवाद के कारण शिवराज मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। सोमवार रात शिवराज ने गांव के बाहर नीम के पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मटसेना अंजेश कुमार का कहना है कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में रह रही है। इसके चलते युवक अवसाद में आ गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed