फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth gone to in-laws house with Bolero went missing, family members fear kidnapping

ससुराल गया युवक बोलेरो सहित हुआ लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका

Mon, 26 Jul 2021 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Youth gone to in-laws house with Bolero went missing, family members fear kidnapping
जसराना- लापता युवक जितेंद्र सिंह - फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। चार दिन पूर्व ससुराल गया युवक बोलेरो सहित लापता है। युवक के गायब होने की तहरीर परिजनों ने थाना सिरसागंज में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश आरंभ कर दी है। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव पट्टी खेरिया निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ कल्लू पुत्र श्याम सिंह 23 जुलाई को बोलेरो से अपनी ससुराल थाना सिरसागंज के गांव शादीपुर गया था। 24 जुलाई की शाम किसी का फोन आने पर अरांव जाने की कहकर घर से निकल गया। वहीं देर रात्रि तक वापस न आने पर चिंतित परिजनों ने फोन से से संपर्क किया। फोन बंद होने पर थाना सिरसागंज पहुंचे ससुर रतन सिंह ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। युवक के भाई कौशल कुमार ने बताया उसका भाई बोलेरो से ससुराल गया था। बोलेरो सहित गायब है। भाई ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है। सिरसागंज थानाध्यक्ष सुशांत गौर का कहना है कि युवक की गुमशुदगी की बात सामने आई हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दो माह पहले हुई है शादी
जसराना। लापता हुए युवक की शादी थाना सिरसागंज निवासी रतन सिंह की पुत्री के साथ दो माह पूर्व हुई है। युवक की तलाश में जहां परिजन यहां वहां भटक रहे हैं वहीं महिलाएं युवक को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed