{"_id":"66032f1516497530b2053228","slug":"youth-from-nagla-singhi-died-in-an-accident-in-bharatpur-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-121081-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भरतपुर में हुए हादसे में नगला सिंघी के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भरतपुर में हुए हादसे में नगला सिंघी के युवक की मौत
Wed, 27 Mar 2024 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। होली पर्व पर थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक युवक की भरतपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह भरतपुर में रहकर मजदूरी करता था। होली पर युवक की मौत से गांव में मातम छा गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना व गांव नगला सिंघी निवासी 47 वर्षीय प्रमोद कुमार भरतपुर के गांव अरौंदा थाना हलैना क्षेत्र में रहकर ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहा था। रविवार सुबह वह ऑटो में सवार होकर बाजार से होली का सामान लेने जा रहा था। इसी बीच ईको कार ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। रविवार देर शाम को परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही गांव ले आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। प्रमोद ने अपने पीछे आठ बच्चों और पत्नी सुशीला देवी को बिलखते छोड़ा है।