फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth from Kheda Ganeshpur found dengue positive

Firozabad News: खेड़ा गनेशपुर का युवक डेंगू पॉजिटिव मिला

Sat, 14 Sep 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth from Kheda Ganeshpur found dengue positive
फरिहा/फिरोजाबाद। खेड़ा गनेशपुर में डेंगू का मच्छर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को एलाइजा जांच में एक मरीज को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। 19 वर्षीय युवक का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी तक कुल सात मरीज मिल चुके हैं।बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी कागजों में चल रहा है। खेड़ा गनेशपुर में 19 वर्षीय करन के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू के मरीज की पुष्टि होने के बाद आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। वहीं, लोगों को एकत्रित कर लार्वा के बारे में जागरूक किया। इधर, फरिहा के मोहल्ला कछियाना में उल्टी दस्त के मरीज की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने कैंप लगाकर दवा का वितरण किया।
विज्ञापन

एसीएमओ डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि एलाइजा जांच में डेंगू का एक मरीज आया है। अब तक कुल सात मरीज डेंगू के मिले हैं। हमारी टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। कछियाना में डायरिया मरीजों को देखने के लिए टीम गई। अब हालत सामान्य है। कई मरीजों को दवा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed