{"_id":"66772af947dc5f92920e8cc4","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-himself-due-to-domestic-dispute-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-127359-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 23 Jun 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात कमरे में बंद होकर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में युवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर शुक्रवार की रात घर के कमरे में बंद होकर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है।
गोविंदपुर निवासी आकाश (22) ने शुक्रवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। उसे फंदे पर लटका देखा परिवार के लोग घबरा गए। चीख पुकार होने पर पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगो ने उसे फंदे से से नीचे उतारा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। फंदे पर लटकने से उसकी मौत हो गई। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवारीजन तथा लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उसके मामा प्रेम स्वरूप ने बताया कि आकाश शुक्रवार को तारीख करने गया था। लौटकर अपनी दादी से मिलने गया। वहां से आने के बाद उसने घटना को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि घरेलू कलह के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।