फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   youth arrested for showing weapon in social media

सोसल मीडिया पर तमंचे का दिखावा पडा भारी। रररर

Wed, 12 Jan 2022 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
youth arrested for showing weapon in social media
सिरसागंज। सिरसागंज पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एक ऐसे युवक को पकड़ा जो सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहा था। साथ ही पुलिस ने उस हथियार को भी बरामद कर लिया और युवक का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना सिरसागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामला मंगलवार का है, जहां सिरसागंज पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा एक युवक के पास तमंचा होने की सूचना मिली। तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम वीकेश निवासी ग्राम मल्हापुर बताया। बता दें कि इसी व्यक्ति का कुछ दिन पूर्व तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ था। इस फोटो के वायरल होने के साथ ही पुलिस इस युवक की तलाश के लिय सक्रिय हो गई थी। यही नही कई लोगों से जानकारी करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना प्रभारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि नामजद अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed