फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young woman found unconscious after fighting off savages to save her honor.

Firozabad News: इज्जत बचाने के लिए वहशियों से भिड़ गई थी अचेत मिली युवती

Fri, 19 Jun 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Young woman found unconscious after fighting off savages to save her honor.
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के फतेहाबाद रोड (बरी चौराहा) के पास बृहस्पतिवार सुबह बेसुध और अस्त-व्यस्त कपड़ों में मिली 22 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ्य युवती की मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि एक खौफनाक वारदात का नतीजा थी।
विज्ञापन

वह अपनी आबरू बचाने के लिए अकेले ही चार शराबियों से भिड़ गई थी। दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर चारों दरिंदों ने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया और उसके पेट में ताबड़तोड़ लातें मारीं, जिससे आई गंभीर चोटों और रात भर सड़क किनारे ही पड़े रहने के कारण इलाज मिलने में हुई देरी से उसकी मौत हो गई। रसूलपुर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उनके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि मृतका बीती 16 जून की सुबह घर से लापता हुई थी। बुधवार की रात करीब 10.30 बजे वह बरी चौराहे के पास सुनसान सड़क किनारे मौजूद थी। इसी दौरान चार आरोपी एक ढाबे पर शराब पीने और खाना खाने के बाद एक नीले रंग की बुलेट और एक अन्य मोटरसाइकिल से वहां से गुजर रहे थे। युवती को अकेला देखकर चारों की नीयत खराब हो गई और वे उसे सड़क किनारे खींचकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। युवती ने हार नहीं मानी। वह शोर मचाते हुए चारों बहशियों से अकेले जूझ गई। इस प्रतिरोध से बौखलाए आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और पेट में लातें मारीं, जिससे वह अचेत हो गई और आरोपी उसे मरणासन्न छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो घटनास्थल के पास रहने वाले एक परिवार ने बताया कि रात में कुछ लोगों ने युवती से जबरदस्ती की थी और उनमें से दो लोग बुलट पर थे। रसूलपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की टीम ने तत्काल नगला बरी चौराहे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें नीले रंग की बुलेट बाइक पर सवार आरोपी कैद मिले।

इन दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को घेराबंदी कर दो आरोपी मान सिंह और गब्बर उर्फ नवीन कुमार निवासीगण नई आबादी खंजापुर, रसूलपुर को बरी चौराहा फतेहाबाद रोड के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी नवीन की जांच की गई, तो उसके शरीर पर युवती द्वारा संघर्ष के दौरान मारी गई खरोंच के गहरे निशान मिले, जिससे वारदात की शत-प्रतिशत पुष्टि हो गई। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य दोनों की तलाश जारी है। यह सभी चूड़ी का काम करते हैं।



अब गैर इरादतन हत्या से सीधे हत्या की धारा में जाएगी चार्जशीट
रसूलपुर पुलिस ने शुरुआती तहरीर और अचेत अवस्था में मिलने के आधार पर युवती की मां की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में दुष्कर्म के प्रयास, हत्या की धाराओं में चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed