फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man who liked reel committed rape after befriending him

UP: रील लाइक से शुरू दोस्ती... आबरू पर खत्म; आपबीती बताते हुए फफक पड़ी पीड़िता; किस तरह दरिंदे ने नोचा जिस्म

Wed, 06 Mar 2024 11:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 06 Mar 2024 11:06 AM IST
सार

फिरोजाबाद में युवक ने इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती करके महिला के साथ नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद उसके घर आने जाने लगा। फिर दुकान में घुसकर घिनौना काम किया। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई है। 

विज्ञापन
Young man who liked reel committed rape after befriending him
woman demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करना महिला को महंगा पड़ गया। रील लाइक करने वाले पड़ोसी युवक से महिला की नजदीकी हो गई। युवक ने महिला की अश्लील क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही घर में रखे हुए आभूषण एवं नकदी भी हड़प ली। अब युवक पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली महिला परचून की दुकान चलाती है। साथ ही इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करती है। उनके पोस्ट को देखकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक अकसर रील लाइक करके कमेंट करता था। कुछ दिनों बाद महिला और युवक के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक ने महिला की बिना जानकारी के उसकी अश्लील क्लिप तैयार कर ली।
विज्ञापन

दुकान में घुसकर किया दुष्कर्म

इसके बाद वह महिला को फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जब महिला ने संबंध बनाने से इनकार किया, तो युवक ने महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने 26 दिसंबर को परचून की दुकान में उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 हजार भी हड़प लिए

इतना ही नहीं दुकान में भैंस खरीदने के लिए रखे हुए 60 हजार रुपये भी हड़प लिए। युवक की धमकियों से परेशान महिला ने 18 फरवरी को जान देने का प्रयास किया। पति को जब इस घटना की जानकारी हुई, तो वह पत्नी के साथ सोमवार को थाने पहुंचा है। जहां आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed