फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man taking his wife to Delhi by train for treatment woman died at Firozabad station

UP News: ट्रेन से दिल्ली जा रही ती उपचार कराने, आधे रास्ते में ही थम गईं सांसें; जीआरपी ने कराया पोस्टमार्टम

Mon, 29 Jul 2024 07:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 07:52 PM IST
सार

युवक पत्नी को लेकर ट्रेन से दिल्ली उपचार कराने जा रहा था। फिरोजाबाद स्टेशन पर महिला की मौत हो गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
young man taking his wife to Delhi by train for treatment woman died at Firozabad station
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ट्रेन से पति के साथ उपचार कराने दिल्ली जा रही महिला की बीच रास्ते में ही सांसें थम गईं। जीवित होने की आस में महिला को फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


जनपद मऊ के मधुमय निवासी शालेहा (55) की तबियत खराब चल रही थी। सोमवार को उनके पति इकबाल इलाज कराने के लिए उन्हें आनंद बिहार एक्सप्रेस से दिल्ली लेकर जा रहे थे। वह दोनों कोच संख्या एस 4 के सीट संख्या 9 और 12 पर यात्रा कर रहे थे। 
विज्ञापन


इकबाल ने बताया कि कानपुर निकलते ही अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्होंने कोच अटेंडेंट को इसकी जानकारी दी। कोच अटेंडेंट ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। जीआरपी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की पहले से ही तबियत खराब चल रही थी। वह इलाज कराने दिल्ली ले जा रहे थे। कानपुर निकलते ही अचानक उनकी तबियत अधिक बिगड़ गई। उसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed