{"_id":"6af1d2448118fc394d05247c","slug":"young-man-returning-home-for-diwali-died-in-road-accident-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी बाइक, युवक की माैत, बहन और भांजा घायल; दिवाली पर गुरुगाम से लाैट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी बाइक, युवक की माैत, बहन और भांजा घायल; दिवाली पर गुरुगाम से लाैट रहे थे घर
Mon, 09 Nov 2026 07:58 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:58 PM IST
सार
बाइक टूंडला के जरौली ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दाैरान युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली पर घर आ रहे एक परिवार में उस वक्त मातम छा गया जब तेज रफ्तार बाइक हाईवे स्थित जरौली ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में युवक, उसकी बहन व भांजा गंभीर घायल हो गए। घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मैनपुरी जिले के अंगोथा गांव निवासी अभिषेक 22 अपनी बहन निशा और भांजा राजकुमार निवासी महुआ, थाना चकरनगर, इटावा के साथ बाइक पर सवार होकर हरियाणा के गुरुग्राम से अपने गांव आ रहे थे। रविवार सुबह करीब सवा पांच बजे उनकी बाइक टूंडला के जरौली ओवरब्रिज के पास पहुंची थी तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल अभिषेक ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बहन और भांजे का इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। परिजन ने पुलिस को बताया कि अभिषेक गुरुग्राम में एक ऑनलाइन कंपनी में नौकरी करता था। वह दिवाली का त्योहार मनाने के लिए घर आ रहा था लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। मृतक पांच बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है और घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में कर रही है। -शेखर सेंगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला