फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man raped a married woman after kidnapping her son

Firozabad News: बेटे को अगवा कर युवक ने किया विवाहिता से दुष्कर्म

Sun, 02 Apr 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Young man raped a married woman after kidnapping her son
बेटे को अगवा कर युवक ने किया विवाहिता से दुष्कर्म
विज्ञापन

बेटे को जान से मारने की दी धमकी, पीड़िता ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। घर में सो रही महिला के बेटे को अगवा कर युवक ने दुष्कर्म किया। सुबह तक उसे बंधक बनाए रखा। महिला द्वारा कार्रवाई न करने के आश्वासन के बाद सुबह बेटे को छोड़ा। पीड़िता ने थाने में सूचना देते एसडीएम को शिकायत पत्र दिया है।

थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह शनिवार रात 11 बजे करीब घर पर अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ सो रही थी। तभी गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके बेटे को जबरन उठाकर ले गया। युवक ने बेटे को छोड़ने के बदले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा। उसके मना करने पर उसने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही वह पुत्र को कहीं छिपाकर दोबारा उसके घर पहुंचा तथा दुष्कर्म किया। शोर करने एवं कोई कार्रवाई करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके कार्रवाई न करने के आश्वासन पर रविवार सुबह उसका बेटा घर आया। तब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची। इस मामले को लेकर पीड़िता ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति महाराष्ट्र में काम करता है और वह बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। पचोखरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान का कहना है कि महिला के आरोपी युवक से चार साल से संबंध हैं। महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है। शांति व्यवस्था भंग न हो इसलिए आरोपी के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed