फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man preparing for police recruitment exam died while running due to hole in his heart In Firozabad

UP News: दिल के छेद ने थाम दी धड़कन, अधूरा रह गया वर्दी पहनने का सपना; घरवाले पहले से जानते थे हकीकत

Mon, 23 Sep 2024 09:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 09:13 PM IST
सार

सुहागनगरी में दिल के छेद ने युवक की धड़कनें थाम दीं। उसके जीवन के अंत के साथ उसका वर्दी पहनने का सपना भी अधूरा रह गया। घरवाले पहले से हकीकत जानते थे। 

विज्ञापन
young man preparing for police recruitment exam died while running due to hole in his heart In Firozabad
रोहित का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दिल के छेद ने युवक के दिल की धड़कन थाम दी। इससे उसका वर्दी पहनने का सपना भी अधूरा रह गया। वर्दी पहनने के लिए तैयारी करने के दौरान दौड़ लगाते समय उसकी सांसें थम गईं। परिजन उसे जीवित होने की आस में सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। लेकिन, चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलख पड़े थे। बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए।

विज्ञापन


मामला मक्खनपुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर का है। गांव निवासी रोहित (22) पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए पिछले तीन-चार महीने से दौड़ लगा रहा था। ताकि वह पुलिस में भर्ती हो सके। सोमवार को दौड़ लगाते-लगाते उसकी सांस फूल गई। वह बेहोश हो गया। 

विज्ञापन

जानकारी पर परिजन मौके पर आ गए। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी पर परिजन बिलख कर रो पड़े। वह बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले गए। 
 

परिजन के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले भी वह दौड़ लगाते समय बेहोश हुआ था। उसका उपचार शहर के प्राइवेट ट्रामा सेंटर में कराया था। जहां जांच के बाद पता चला था कि दिल में छेद हैं। इसलिए चिकित्सक ने उससे दौड़ व मेहनत वाले कार्य करने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन

करीब छह महीने तक उसका उपचार चला था। पिछले महीने आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में उसने आवेदन किया था। उसका सेंटर कानपुर पड़ा था। जहां वह परीक्षा देने के लिए गया था। पिछले तीन-चार महीने से वह दौड़ लगाने लगा था। वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्रा था। दो भाईयों में बड़ा था। पिता कारखाने में काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed