फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mother and two daughters were cremated together after they committed suicide in Etah

मां और दो बेटियों की मौत: एटा में एक साथ जलीं तीन चिताएं तो कांप उठा कलेजा, हर आंख से बह निकली अश्रु धारा

Sun, 30 Jul 2023 06:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 06:28 PM IST
सार

एटा में मां और दो बेटियों ने आत्महत्या कर ली। रविवार को एक साथ तीनों की चिताएं जलीं तो लोगों का कलेजा कांप उठा। हर आंख से अश्रु धारा बह निकली। 

विज्ञापन
Mother and two daughters were cremated together after they committed suicide in Etah
मां और दो बेटियों की मौत: एटा में परिजन को सांत्वना देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की दोपहर नरेंद्र सिंह यादव की पत्नी अनुरोध उर्फ अनुराधा, बेटी संध्या और शिवानी उर्फ शिवा ने फंदा लगाकर जान दे दी। रात को ही गांव में तीनों के शव पहुंच गए। अंतिम संस्कार रविवार तड़के चार बजे किया गया। एक साथ जब तीन चिताएं जलीं तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के मीलगढ़ी गांव का है। यहां रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि मां-बेटियों की खुदकुशी, चर्चा का विषय बनी रही। जितने लोग उतनी ही बातें सुनने को मिलीं। परिजन चीत्कार कर रहे थे। पिता को ढांढ़स बंधाने वालों की भी कतार लगी रही। एक साथ तीन शव को श्मशान ले जाया गया तो हर ओर करुण क्रंदन गूंज उठा। तीन जिंदगियां खत्म होने की वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन दुख और गम ग्रामीणों की आंखों में साफ झलक रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

विज्ञापन
विज्ञापन

युगल प्रेमी का प्यार करना इतना भारी पड़ेगा, कोई सोच भी नहीं सकता था। परिणाम की फिक्र किए बिना ही सुमित और संध्या प्रेम के रास्ते पर आगे बढ़े और अंजाम सबके सामने है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मां-बेटियों के शव का एक ही श्मशान में रविवार तड़के करीब चार बजे अंतिम संस्कार किया गया। गांव में पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल है। लोगों का मृतकों के घर पर आना-जाना है और तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ेंः- उफान पर यमुना: मथुरा में एक दिन में 14 सेमी बढ़ गया जलस्तर, अभी राहत के आसार नहीं; बाढ़ की आहट से दहशत में लोग
 

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मां-बेटियों ने खुद ही फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। उसमें भी फंदा लगाने से ही मौत होने की वजह सामने आई है। आत्महत्या की वजह संध्या का गांव के ही युवक सुमित के साथ प्रेम संबंध के बाद घर में कलह रहा है। फिर भी घटना की हर पहलू पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed