{"_id":"649823ab23b9c77f3a0a26d8","slug":"young-man-physically-abuse-girl-on-pretext-of-marriage-in-firozabad-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक के साथ गंदा काम, दूसरी से जयमाल की तैयारी: बरात निकलने से पहले पहुंची पुलिस, हकीकत सुन घरवालों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक के साथ गंदा काम, दूसरी से जयमाल की तैयारी: बरात निकलने से पहले पहुंची पुलिस, हकीकत सुन घरवालों के उड़े होश
Sun, 25 Jun 2023 04:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Jun 2023 04:53 PM IST
सार
फिरोजाबाद में युवक ने एक युवती को झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। जबकि दूसरी से जयमाल की तैयारी कर रहा था। बरात निकलने से पहले पुलिस पहुंची। हकीकत सुनकर घरवालों में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवक शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। अब उसे धोखा देकर दूसरी युवती से शादी कर रहा है। बरात के एक दिन पहले पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की नसीरपुर के गांव छटनपुरा निवासी युवक से दोस्ती हो गई। दोनों की नजदीकी बढ़ती गई। इसके बाद दोनों ने एक दिन घर की दहलीज लांघ दी और दो दिन तक बाहर रहे। इसके बाद दोनों अपने घर लौट आए। इस दौरान युवती और युवक के परिवार के लोगों के बीच सभ्रांत लोगों ने सुलह समझौता करा दिया। इसके बाद मामला शांत रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: उधर हो रहा था जयमाल, इधर दुल्हन की बहन के साथ युवक ने बाथरूम में कर दिया कांड, गंदा काम करते बुआ ने पकड़ा
विज्ञापन
इस बीच युवक के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। 26 जून को उसकी बारात जानी है। युवक की शादी की जानकारी जब किशोरी के परिजनों को हुई तो उन्होंने किशोरी को लाकर थाने में खड़ा कर दिया। किशोरी ने तहरीर दी। इसमें उसने कहा है कि छटनपुरा निवासी युवक ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। जब उसने शादी की बात की तो उसने मना कर दिया और दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः- पति बना हैवान: दोस्त से कराया घिनौना काम, फिर बेहोश होने तक पीटा; महिला की पीड़ा सुन पुलिस भी रह गई सन्न
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने आरोपी युवक का भुवनेश यादव निवासी छटनपुरा बताया है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।