{"_id":"44331a4d97466d0ea3f9f95c108dbab5","slug":"young-man-killed-in-crash-on-motorway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद से इटावा जा रहे ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार महिला घायल हो गई। ट्रक के पकड़े जाने के डर से चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। इससे कई वाहन उसकी चपेट में आ गए।
घटनाक्रम सोमवार शाम करीब पांच बजे का है। एटा चौराहा के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सौरव निवासी भाडरी थाना शिकोहाबाद की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला सुमन देवी घायल हो गईं। लोगों ने शोरगुल कर ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। इसके बाद ट्रक ने तीन बाइकों, आटो और एक कार को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि कार में सवार महिलाएं और बच्चों को चोट नहीं पहुंची। इसके बाद ट्रक सामने से आते ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे के बाद ट्राली में लदी आलू की बोरी सड़क पर फैल गईं और हाईवे जाम हो गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए आटो चालक शिवमंगल निवासी नगला केवल और रामवीर सिंह को जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बमुश्किल आलू की बोरियों को हटवा कर हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया गया।