फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man jumped in front of train after parking his bike, died

Firozabad News: बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

Tue, 14 Nov 2023 07:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Young man jumped in front of train after parking his bike, died
बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत
विज्ञापन

- बनकट रेल क्रॉसिंग पर की खुदकशी, दो हिस्सों में बंट गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। शहर से तीन किलोमीटर दूर बनकट रेल क्रॉसिंग के निकट बाइक सवार एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, किंतु उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक जिस बाइक से आया था, वह चोरी की है।
घटना मंगलवार सुबह की है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बनकट के ग्रामीण खेतों पर काम करने निकले थे। इसी दौरान उन्हें एक युवक को बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदता दिखाई दिया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक ट्रेन से कट कर दो भागों में बंट चुका था। पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर थाना नगला सिंघी पुलिस व थाना टूंडला पहुंच गई। मामला टूंडला थाना क्षेत्र का होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 28-30 साल है। उसके दाहिने हाथ पर प्रेमवीर लिखा हुआ है। वह काली टीशर्ट व नीला लोअर पहने था। वह जिस बाइक से आया था, वह चोरी की बाइक है और मध्य प्रदेश में किसी व्यक्ति के नाम पर है। उसने आत्महत्या क्यों की, उसकी शिनाख्त होने के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed