फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man injured in a canter accident dies

Firozabad News: भाजपा की आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा आज

Sun, 16 Nov 2025 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Young man injured in a canter accident dies
पत्रकार वार्ता में मौजूद विधायक मनीष असीजा,मेयर कमिनी राठौर,महानगर अध्यक्ष डा.सतीश दिवाकर के सा - फोटो : पत्रकार वार्ता में मौजूद विधायक मनीष असीजा,मेयर कमिनी राठौर,महानगर अध्यक्ष डा.सतीश दिवाकर के साथ अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
- चार पड़ाव के साथ होगा समापन, मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, महापौर कामिनी राठौर एवं नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर रन फॉर यूनिटी के तहत 17 नवंबर को सुबह 10 बजे से कोटला रोड स्थित बालकृष्ण गुप्ता की बगीची से पदयात्रा निकाली जाएगी। नगर का भ्रमण करने के साथ अटल पार्क में समापन होगा।
भाजपा नेताओं ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पद यात्रा बंबा चौराहा, कोटला रोड होते हुए कोटला चुंगी, रामलीला चौराहा, पुराना बडा डाकखाना चौराहा,मोहल्ला गंज होते हुए घंटाघर, बजरिया से होकर अग्रवाल धर्मशाला पर पहला पड़ाव होगा। यहां से शुरू होकर चंद्रवार गेट,रामनगर,श्याम नगर,मेहताब नगर होते हुए छोटेलाल स्कूल नगला बिश्नू पर रुकेगी और यहां से शुरू होकर संजय नगर,लेबर कालोनी, रेलवे ओवरब्रिज होकर स्टेशन रोड, करबला, देवनगर, भीमनगर एवं सुहागनगर चौराहा होते हुए अटल पार्क पर पहुंचकर समाप्त होगा।
विज्ञापन

इस दौरान राधेश्याम यादव, रामनरेश कटरा, सुनील शर्मा,केशव सिंह फौजी, शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, डा.एसपी लहरी, अनुपम शर्मा, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed