{"_id":"64442887670dee3645071096","slug":"young-man-died-under-suspicious-circumstances-by-hanging-himself-firozabad-news-c-25-1-132834-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फंदा लगाने से युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फंदा लगाने से युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
फंदा लगाने से युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
खेती करता था, कई लोगों का कर्ज हो गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक खेती कर जीवन यापन कर रहा था। युवक पर कई लोगों को कर्ज हो गया था। जिससे वह तनावग्रस्त था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
श्यामसुंदर (32 ) निवासी हरदासपुर थाना मटसेना की शुक्रवार देर शाम को फंदा लगने से मौत हो गई। शव कमरे की छत पर लगे लकड़ी के पट्टा पर लटका मिला। भतीजे विवेक कुमार ने बताया कि खेती कर जीवन यापन कर रहे श्यामसुंदर के ऊपर आर्थिक तंगी के चलते कई लोगों का कर्जा हो गया था। कर्जा अदा नहीं कर पाने के कारण वह परेशान रहता था। कुछ दिनों से उसे शराब पीने की लत लग गई थी। उसने तनाव के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना मिलने पर थाना मटसेना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। थाना प्रभारी मटसेना ने बताया कि युवक द्वारा किन कारणों से फंदा लगाकर जान दी गई है। इसकी जांच की जा रही है।