फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man died in road accident in Firozabad while four people including mother and son were injured

Firozabad News: सड़क हादसों में एक युवक की मौत, मां-बेटे समेत चार गंभीर रूप से घायल

Fri, 03 Nov 2023 05:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 05:40 PM IST
सार

फिरोजाबाद में सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। मां-बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
young man died in road accident in Firozabad while four people including mother and son were injured
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि मां-बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।  

विज्ञापन


जसराना थाना क्षेत्र के परिया गांव निवासी करू (38) किसी कोल्ड स्टोर में कार्यरत था। वह बृहस्पतिवार देररात गांव पट्टी खेरिया निवासी अपने साथी चंन्द्रकांत के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। बाइक को करू चला रहा था। जब वह बाइक लेकर एटा रोड स्थित मां अंजनी होटल के नजदीक पहुंचा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: सीएमओ ऑफिस की बड़ी लापरवाही, नर्सिंग छात्रावास के पास सिलेंडर से गैस रिसाव; आधा दर्जन छात्राएं बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी समय किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिन्होंने तत्काल ही घटना की जानकारी से इलाका पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने करू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। वहीं घटना में घायल हुए चन्द्रकांत का जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि देररात हादसा हुआ था। जिसमें करू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं बाइक पर पीछे बैठे घायल का उपचार चल रहा है।

अन्य हादसों में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल

नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रामनगर निवासी ऊषा (45) अपने बेटे मोहित (23) के साथ शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब प्राइवेट अस्पताल में भर्ती अपने पति को देखने जा रही थी। अभी वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के निकट नसीरपुर कट के पास बने अंडरपास के नीचे पहुंची ही थी। 



इसी समय तेजगति से आ रही मैक्स पिकअप ने मां-बेटे दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद मैक्स पिकअप चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। इस घटना में दोनों मां-बेटे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने घटना में घायल हुए दोनों मां-बेटे को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ेंः- UP: त्योहारों पर टिकट के लिए मारामारी, क्लोन और स्पेशल ट्रेनों के बाद भी सीट मिलना मुश्किल; कोटे पर दलाल हावी

दूसरी घटना मैनपुरी रोड पर हुई। जहां सड़क पार कर रही वृद्धा रेशमा देवी (75) निवासी नगला केवल को बाइक ने टक्कर मार दी। इस घटना से वृद्धा के गंभीर रूप से चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने वृद्धा को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा को व्यापक उपचार के लिए मेडिकल कालेज फिरोजाबाद रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed