{"_id":"67167b48405d7777f80b5d7d","slug":"young-man-died-due-to-lung-injury-in-firozabad-police-have-arrested-two-people-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पहले पीटा... फिर धारदार हथियार से सीने में किया वार; फेफड़ा फटने से हो गई मौत; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पहले पीटा... फिर धारदार हथियार से सीने में किया वार; फेफड़ा फटने से हो गई मौत; दो गिरफ्तार
Mon, 21 Oct 2024 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:02 PM IST
सार
सुहागनगरी में आरोपियों ने युवक को पहले पीटा। फिर धारदार हथियार से सीने में वार किया। फेफड़े में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुहागनगरी फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में रविवार की रात युवक की हत्या महज रास्ते से हटने की कहने पर की गई थी। लोगों ने उसे पहले तो पीटा था। इसके बाद धारदार हथियार से उसके सीने के बगल में प्रहार किया था। हथियार की चोट फेफड़ों तक पहुंच गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए हैं।
विज्ञापन
इंद्रपुरी झील की पुलिया निवासी कन्हैया (20) अपने दोस्त अंशुल व कुनाल के साथ बाइक से ककरऊ कोठी की ओर जा रहा था। झलकारी नगर गली नंबर पांच पर अजय आ गया और जबरन शराब पिलाने की बात कहने लगा। वह पहले से ही नशे में था।
विज्ञापन
आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए अपने साथी दातारात, दीनदयाल, देशराज, दुर्गेश व कुछ अज्ञात लोगों को बुला लिया। इसके बाद लाठी-डंडे, सरिया व धारदार हथियार से प्रहार कर दिए। मरा हुआ समझकर गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गए।
मृतक के भाई अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार फेफड़ों की चोट से उसकी मौत हुई थी। आरोपियों ने जिस हथियार से प्रहार किया था वह हथियार फेफड़ों तक घोंप दिया था। पुलिस ने अजय और देशराज को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि उत्तर क्षेत्र में रविवार की रात युवक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पांच नामजद व कुछ अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।