फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   You want votes - we need cleanliness and drain - pavement

आपको वोट चाहिये-हमें सफाई व नाली-खडंजा चाहिए

Mon, 13 Dec 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
You want votes - we need cleanliness and drain - pavement
फिरोजाबाद ! हसमत नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मकानों पर लगाए गए पोस्टर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिम्मेदार अफसरों और विभागों में शिकायत दर्ज कराने के बाद समस्या का समाधान नहीं होने पर वार्ड संख्या-62 हसमत नगर के लोगों ने घरों के दरवाजों पर सफाई, बिजली व सड़क निर्माण कराने से जुड़े पोस्टर चिपका दिए हैं। लोगों ने नगर निगम और बिजली निगम को इंगित पोस्टरों में साफ लिखा है कि वोट चाहिए तो कच्ची सड़कों का सुधार, विद्युतीकरण एवं सफाई कार्य पूरे कराए जाएं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या-62 मोहल्ला हसमत नगर में अधिकांश गलियां कच्ची हैं। कच्ची गलियों में निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों जमा रहता है। इसके साथ ही नियमित सफाई के अभाव में वार्ड के अधिकांश हिस्सों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। क्षेत्र में अभी तक विद्युतीकरण भी नहीं हो सका है। इस कारण अधिकांश गलियों में दिन छिपते ही अंधकार छा जाता है।
विज्ञापन

कई बार नगर निगम एवं विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद अब क्षेत्रीय लोगों ने समस्या निदान के लिए नया तरीका अपनाया है। लोगों ने घरों के बाहर ‘आपको वोट चाहिए, हमें गली और सड़क चाहिए’ ‘आपको वोट चाहिए, हमें बिजली चाहिए’ ‘आपको वोट चाहिये, हमें सफाई चाहिए’ लिखे पोस्टर चिपका दिए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है यदि समस्या का निदान नहीं किया गया तो नगर निगम व बिजली निगम के कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- महापौर एवं नगर आयुक्त को कई बार शिकायती पत्र दिए लेकिन क्षेत्र में गंदगी, जलभराव की समस्या का निदान नहीं हुआ। कहने को शहर में रह रहे हैं लेकिन बिजली कितनी गलियों में नहीं है? इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
आसिफ, हसमत नगर
- हसमत नगर की अधिकांश गलियां कच्ची हैं। निगम के अफसर करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराने का दावा करते हैं। सवाल है कि हमारे मोहल्ले में बिजली संकट, जलभराव एवं नियमित सफाई कार्य क्यों नहीं कराये जा रहे हैं?

सोहिल, हसमत नगर
-------
हसमत नगर अभी ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा है। इस कारण अधिकारिक रूप से कुछ कह नहीं सकते हैं। यह प्रकरण तहसील दिवस में भी उठा था। हालांकि क्षेत्र में विद्युतीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
आरपी वर्मा एक्सईएन विद्युत द्वितीय शहरी
..
क्षेत्र में टीम भेजकर जनसमस्याओं की जानकारी कर समाधान के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे। इलाकाई लोगों द्वारा पोस्टर लगाने का मामला प्रकाश में नहीं है।
अरविंद कुमार राय, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed