टूंडला (फिरोजाबाद)। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार प्रकल्प योग प्रचारिका स्वाति गुप्ता द्वारा एक दिवसीय योग शिविर आयोजित किया। शिविर में उन्होंने योग से लाभों की जानकारी देते हुए योग को अस्थमा, मधुमेह, रक्तचाप, गठिया, पाचन विकार और अन्य बीमारियों के लिए वरदान बताया।
उन्होंने कहा कि योग तनावपूर्ण जीवन में स्वस्थ बने रहने का मुख्य साधन है। योग अपनाने से मानसिक, भौतिक, आत्मिक और अध्यात्मिक सेहत में सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योग करते समय अपने शरीर के साथ जबरदस्ती बिल्कुल ना करें। योग के लाभ महसूस होने मे वक्त लगता है। निरंतर योग अभ्यास जारी रखें। योग करने के 30 मिनट बाद तक कुछ ना खाएं। प्राणायाम हमेशा आसन अभ्यास करने के बाद करें। शिविर में विद्यालय के प्रबंधक किताब सिंह यादव ने छात्रों को अनुशासन में रहने के लाभों से अवगत कराया। प्रधानाचार्य डॉ. निधि कुलश्रेष्ठ, उप प्रधानाचार्य कमल कौशिक, पीके श्रीवास्तव, रोशनी काजी, आरती शर्मा, सविता परमार आदि सभी शिक्षक उपस्थित रहे।