फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Yamuna water level increased further in Tundla, DM inspected

Firozabad News: टूंडला में यमुना जलस्तर और बढ़ा, डीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 14 Jul 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 14 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level increased further in Tundla, DM inspected

विज्ञापन
टूंडला। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी का असर अब यमुना में दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को यमुना का जलस्तर करीब दो फीट और बढ़ गया। यमुना तटवर्ती क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों की फसलों में पानी भर गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसान निगरानी कर रहे हैं l शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी ने नगला सिंघी क्षेत्र के दो तटीय गांवों में पहुंचकर यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखा। साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यमुना तटवर्ती किसान शुक्रवार सुबह यमुना की तलहटी के खेतों की ओर पहुंचे तो पानी देख रंग रह गए। यमुना किनारे की बाजरा मक्का ज्वार व सब्जियों की फसलें जलमग्न थीं। रसूलाबाद निवासी हरेलाल, रामेश्वर दयाल, सोलीराम की सब्जी की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों का कहना है इसी फसल के सहारे उनके परिवार का भरण पोषण होता था, अब कहां से खर्चा चलेगा। हजारों रुपये खर्च कर फसल तैयार की थी।
विज्ञापन

यही हाल बजहेरा निवासी रामखिलाड़ी, सरमन सिंह का है। किसान पानी से बर्बाद हुई फसल को देख परेशान दिखाई दिए। यमुना में तेजी से बढ़ते जलस्तर को देख शुक्रवार दोपहर दो बजे डीएम डॉ. उज्जवल कुमार गांव नियामतपुर स्थित यमुना घाट पहुंचे। जहां ग्रामीणों और अधिकारियों से वार्ता करने के बाद धीरपुरा पहुंचे। जहां यमुना के जल स्तर को लेकर उन्होंने बताया कि विगत तीन दिन के अंदर यमुना में पानी तेजी से बढ़ा है और अभी भी बढ़ रहा है। ऐसे में एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, पुलिस, पशु और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को देखरेख में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी को निर्देशित किया है कि क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर बनाकर रखें और ग्रामीणों को जागरूक करते रहें। जलस्तर जब गांव के करीब पहुंचने की स्थिति में हो तो ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि फिलहाल जलस्तर गांव से काफी दूर है। इस मौके पर एसडीएम सत्येंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।



इन गांवों के किसानों की फसलें हुई प्रभावित
पानी से रुधऊ मुस्तकिल, नगला केसों, अनवारा, जटपुरा, रसूलाबाद,बालमपुर बजहेरा,ठार रामगढ़, नगला काले, कुतकपुर साहब, ग्वारई, नगला राजपति, नगला गाढ़े, नियामतपुर व ठार डेका समेत करीब दो दर्जन गांव के ग्रामीण प्रभावित हुए हैं।
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed