{"_id":"5e6d4d0df3c1793b5913dd161cbb1341","slug":"workers-will-need-to-work-on-pf-asthana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों की जरूरत पर काम आएगा पीएफ: आस्थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों की जरूरत पर काम आएगा पीएफ: आस्थाना
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का कैंप कसबा मक्खनपुर स्थित ग्लास फैक्ट्री प्रांगण में आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से श्रमिकों को पीएफ फंड के प्रति जागरूक किया। फंड से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
शिविर का आयोजन पीएफ फंड के चीफ कमिश्नर पीके अस्थाना के नेतृत्व में कसबा मक्खनपुर स्थित फीरोजाबाद ग्लास सैल इंडस्ट्रीज में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि श्रमिक अपना फंड अवश्य कटवाएं। इससे जरूरत पड़ने पर उनको आर्थिक मदद के लिए किसी के सहयोग की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए श्रमिकों को अपने खाते आनलाइन कराने होंगे। इससे श्रमिक एक कारखाने को छोड़कर दूसरे कारखाने में काम करने जाता है तो उसको नया खाता खुलवाने की जरूरत नहीं होगी। उसके फंड का पैसा पुराने खाते में ही जमा होता रहेगा। इसकी जानकारी श्रमिक को मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। फीरोजाबाद ग्लास सैल इंडस्ट्रीज के सुनील गुप्ता ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में करीब 465 श्रमिकों का फंड कटता है, जबकि श्रमिक कई गुना अधिक काम करते हैं। अन्य श्रमिक इस योजना का लाभ नहीं लेते। उन्होंने योजना का लाभ न लेने वाले श्रमिकों से इसके लिए प्रेरित करते हुए खाता खुलवाने की अपील की। इस दौरान नाम बताओ परिवर्तन अधिकारी अरुण, अशोक अग्रवाल, एसएसए नरेंद्र त्रिपाठी, मांगेलाल, अनिल कुमार व श्रमिक दिनेश चंद्र, शिवम गुप्ता, अंकुश शर्मा, श्याम सिंह, बीपी सिंह, अरविंद शर्मा आदि मौजूद थे।