फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Won the hearts of the poor and middle class families PM

पीएम ने गरीबों-मध्यमवर्गीय परिवारों का जीता दिल 

Sun, 20 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Won the hearts of the poor and middle class families PM
पीएम मोदी का भाषण सुनते लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगरा के कोठी माना बाजार में आयोजित परिवर्तन रैली में संबोधन के दौरान गरीबों एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को नई उम्मीद जगा गए। 2022 तक सभी गरीबों को आवास मुहैया कराने और मध्यम वर्गीय परिवारों के स्कूलों में मनमानी फीस के साथ अन्य पहलुओं को छूने से प्रत्येक प्रसन्न नजर आया। प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव देखा और सुना गया। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगरा में आयोजित परिवर्तन रैली पर सुहागनगरी के उद्यमी, व्यापारियों के साथ-साथ दुकानदारों एवं मध्यमवर्गीय एवं गरीबों की नजर टिकी थी। पीएम मोदी द्वारा कानपुर में रेल हादसे के कारण स्वागत नहीं कराने के फैसले को सराहा गया। वहीं उन्होंने गरीब तबके को 2022 तक आवास मुहैया कराने की बात कहकर दिल जीत लिया। मध्यम वर्गीय परिवारों को स्कूल में मनमानी फीस के साथ मनमाने ढंग से वसूली आदि के मामले को मंच से उठाकर मध्यम वर्गीय परिवारों का दिल जीता। चाय की दुकान संचालित करने वाले विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों का दिल जीत लिया। नवीन अग्रवाल ने कहा कि स्कूल संचालकों को चैक से भुगतान हो तो मनमानी नहीं होगी। दिलीप चौहान ने कहा कि  दिसंबर के बाद सभी वर्गों को लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed