फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women's Athletics League will be organised for the first time

Firozabad News: पहली बार होगा महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन

Mon, 03 Nov 2025 05:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
Women's Athletics League will be organised for the first time
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- एके डिग्री कॉलेज में 14 नवंबर को होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन फिरोजाबाद के तत्वावधान में 14 नवंबर को महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा। एके डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर सुबह 10 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी।
महिला लीग में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की बालिकाएं भाग लेंगी। अंडर-14 आयु वर्ग में 60 व 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, बैक थ्रो और अंडर-16 वर्ग में 60 और 600 मीटर दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिताएं की जाएंगी। साथ ही किड्स भाला फेंक प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। एसोसिएशन के सचिव श्यामवीर ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सह सचिव ब्रिजेश राजपूत ने प्रतिभागी खिलाड़ियों की अर्हता बताते हुए कहा कि अंडर-14 वर्ग में भाग लेने के लिए खिलाड़ी का जन्म 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 के बीच और अंडर-16 के लिए जन्म 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के बीच होना चाहिए। प्रतिभागी का फिरोजाबाद जिले का निवासी होना अनिवार्य है। सभी प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed