फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Treatment was provided to an injured bovine after the case of the animal suffering in agony for four days came to light.

Firozabad News: चार दिन से तड़प रहे घायल गोवंश का मामला उजागर होने पर हुआ उपचार

Tue, 29 Sep 2026 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 29 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Treatment was provided to an injured bovine after the case of the animal suffering in agony for four days came to light.
शिकोहाबाद। कांशीराम आवास कॉलोनी स्थित कान्हा गोशाला में पशु चिकित्सा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मैनपुरी रोड पर हादसे में घायल हुए एक गोवंश को 24 सितंबर को गोशाला लाया गया था, जहां चार दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई उपचार नहीं किया गया और वह तड़पता रहा।
विज्ञापन

सोमवार को मामला बिगड़ने और अधिकारियों तक सूचना पहुंचने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की नींद टूटी। इसके बाद पशु चिकित्सक नरेश कुमार के निर्देश पर कर्मचारी राकेश कुमार को गोशाला भेजकर दोपहर करीब ढाई बजे घायल गोवंश का उपचार कराया गया।
विज्ञापन

हालांकि गोशाला के केयरटेकर आदित्य और शैलेष ने गोवंश के लगातार उपचार किए जाने के दावों को नकारते हुए लापरवाही की पुष्टि की है। इस घटना ने गोवंश संरक्षण योजना के दावों और प्रशासनिक सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हमारी गोशाला में मीटिंग की थी। गोवंश हादसे में घायल हुआ था। जिसके उपचार के लिए कर्मचारी राकेश को सोमवार को गोशाला भेजा गया है। जिसने गोवंश का उपचार किया है। उसने जानकारी दी थी कि वह प्रतिदिन उपचार करने जा रहा है।

नरेश कुमार, पशु चिकित्सक, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed